Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

ब्रांच लाइजनिंग कमेटी के चेयरमैन मनोनीत किए गए डॉ. डी.डी. सिंह

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़ l नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अतुल प्रताप सिंह और महासचिव डॉ...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़ l नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अतुल प्रताप सिंह और महासचिव डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने नीमा आजमगढ़ के डॉ. डी.डी. सिंह को मेम्बरशिप ग्रोथ और ब्रांच लाइजनिंग कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किया है और डॉ. मनीष राय को साइंटिफिक और एजुकेशन कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। कल शाम हुई इस घोषणा से नीमा आजमगढ़ के सभी सदस्यों में हर्ष का माहौल है। सभी सदस्य डॉ. डी.डी. सिंह और डॉ. मनीष राय को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। नीमा सचिव डॉ. विनोद कश्यप ने कहा कि आजमगढ़ नीमा के लिए बड़े हर्ष की बात है कि नीमा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह और नीमा अध्यक्ष डॉ. मनीष राय को नीमा उत्तर प्रदेश की ओर से यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे आजमगढ़ नीमा की ताकत का पता चलता है। विदित हो कि नीमा आजमगढ़ में इस समय कुल 450 सदस्य हैं। नीमा आजमगढ़ का नीमा उत्तर प्रदेश और नीमा सेंट्रल के साथ बहुत ही मजबूत रिश्ता है। उसी का परिणाम है कि आजमगढ़ से दो लोगों को स्टेट काँसिल के पदाधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया है। इससे हमारी ताकत और मजबूत होगी। मनोनयन के पश्चात डॉ. डी.डी. सिंह ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और आजमगढ़ नीमा के प्रत्येक सदस्य को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि नीमा एक राष्ट्र व्यापी संगठन है, जिसमें आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक सदस्य होते हैं। यदि किसी आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक को कोई भी परेशानी होती है तो उसके लिए संगठन जिले स्तर से लेकर प्रदेश और देश स्तर तक साथ देता है। अपनी प्रमुखता के बारे में बताया कि हमारा सबसे प्रमुख कार्य है कि सदस्यों की संख्या को अधिक से अधिक बढ़ाया जाए, जिससे हमारा संगठन और मजबूत हो सके। इसके साथ ही जिले के सभी आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक को सुरक्षा प्रदान किया जाए, जिससे वे आसानी से अपना चिकित्सा कार्य कर सकें। इसके लिए जब जरूरत होगी हम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी, सीएमओ आदि से मिलकर समस्या का समाधान करेंगे। हमारा संगठन ही हमारी ताकत है। डॉ. मनीष राय ने आजमगढ़ नीमा को स्टेट टीम में प्रमुख स्थान देने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और जिले के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज नीमा आजमगढ़ उस जगह पर पहुँची है, जहाँ सेंट्रल और स्टेट दोनों जगह उसे गम्भीरता से लिया जाता है और यह सब हमारे सदस्यों की वजह से है। हम और हमारा संगठन इसी तरह नीमा की मजबूती के हमेशा कार्य करते रहेंगे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close